Wednesday, May 6, 2026

कोरबा/ नाली से टकराकर बेकाबू कार चालक ने दाे वाहनाें काे कुचला

knn24news/ दीपका नगर पालिका राेड में स्वागत द्वार के पहले साेमवार की दाेपहर एक तेजरफ्तार कार बेकाबू हाे गई। इससे कार बेकाबू हाेकर सड़क किनारे नाली से टकराकर दूसरे दिशा में मुड़ गई, जहां पेड़ के पास खड़ी बाइक-एक्टिवा कार की चपेट में आ गए।

इस दाैरान लाेगाें ने कार चला रहे नीरज मलिक अाैर साथ बैठे संदीप राने काे पकड़ लिया। दाेनाें लाेग दीपका के प्रगति नगर-झाेपड़ पट्टी निवासी है। लाेगाें ने बताया कि दुघर्टनाकारित कार में शराब के खाली बाेतल पड़ी थी। वहीं कार चालक समेत दाेनाें लाेग नशे में थे, जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।