Saturday, April 4, 2026

कोरबा अंचल में भैंस चोरो ने मचा रखा हैं आतंक

कोरबा (। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा अंचल में इन दिनों भैंस चोरो ने आतंक मचा रखा हैं यहाँ कोई बड़ी डेयरी फॉर्म तो हैं नहीं किन्तु परम्परागत दूध व्यवसाय से जुड़े लघु व्यवसाइयो का जीना हराम हो गया हैं अभी यहाँ से कई दर्जन महंगे दामों की भैंसे एकाएक गायब हो गयी हैं भैंसो के चोरी चले जाने से यहाँ काफी बेचैनी फैल गयी हैं कोरबा नगर के सीतामणी मोहल्ले में निवासरत बबलू यादव की भी 3 भैंसे गायब हो गयी और सुनियोजित ढंग से रातो रात रायपुर पहुंच गयी हैं जिसकी पता साजी भी हो गयी हैं किन्तु भैंसो को कोरबा वापस नहीं लाया जा पा रहा हैं इसके अलावा और भी अनेक दुहारू मवेशी गायब हैं जानकारी मिली हैं की बहुत ही सुनियोजित ढंग से कोई भैंस माफिया गिरोह काम कर रहा हैं वरना रातो रात भैंसो का 200 -400 किलोमीटर दूर पहुंचना संभव नहीं लगता बेहद कमजोर और परम्परागत दूध व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी लापता मवेशियों को प्राप्त करने के लिए बेचैन हैं एक और जहाँ बबलू यादव जैसे पीड़ित लोग मवेशियों को वापस पाने के लिए राजधानी सहित अन्य स्थानो में भटक रहे हैं वही दूसरी और दैनिक घरेलु चंदी के सहारे दूध खरीदने वाले उपभोक्ता भी बेचैन हैं।