Monday, August 3, 2026

कोरबा: अन्नपूर्णा राइस मिल में आईटी का छापा, कारोबारियों और राइस मिलर्स में मचा हड़कंप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा के उरगा स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल में आईटी की टीम ने छापेमारी की है. कोरबा में छापा पड़ने की खबर से कारोबारियों और राईस मिलरों में हड़कंप मच गया है.इधर रायपुर में भी आयकर विभाग की टीम ने स्टील, कोल कारोबारी, आरा मिल संचालक और रेलवे ठेकेदार के साथ ही छत्तीसगढ़ के राइस मिलर और मार्कफेड एमडी के ठिकानों पर छापा मारा है.

अधिकारियों ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग और खरोरा के राइस मिलरों के साथ मार्कफेड के एमडी के घर पर भी दबिश दी है. प्रदेश भर में 30 ठिकानों पर आयकर की जांच चल रही है. जांच आगामी तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है.

 

बता दें कि बुधवार देर रात तक चली जांच में आयकर विभाग को स्टील और कोल कारोबारियों के ठिकानों से एक करोड़ रूपए मिले हैं. इनमें से 50 लाख रुपये जब्त किए गए हैं.