Sunday, March 15, 2026

कोरबा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रायपुर के डाॅक्टरों पर लगाए गए धाराओं का विरोध किया – पिछले दिनों अस्पताल में लगी थी आग


कोरबा: रायपुर के एक कोविड केयर सेंटर में अचानक लगी आग में जलने से 7 मरीजों की मौत के मामले में दो डाॅक्टरो के विरूद्ध की गई कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कोरबा शाखा ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्य पूर्ण करार दिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोरबा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दोनो डाॅक्टरों को निर्दोश बताया गया। घटना की निंदा करते हुए बताया कि किस तरह डाॅक्टर कोरोना काल में अपने और अपने परिजन की सुरक्षा को ताक में रखकर काम कर रहे है। इन सब के बावजूद अस्पताल संचालक डॉ.अनिदो राय और डॉक्टर सचिन मल को गिरफ्तार किया। और उनके विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। विपरीत परिस्थतियों में जान जोखिम में डालकर काम करने वाले डाॅक्टरों के विरूद्ध इस तरह की कार्रवाई से अन्य स्वास्थ कर्मियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। लिहाजा एसोसिएशन ने मांग की हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप करे और डाॅक्टरो को जल्द से जल्द रिहा की जाए। ताकि स्वास्थ्य कर्मियों में अपने कार्य के प्रति विश्वास बना रहे।