कोरबा-उरगा। पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर उरगा पुलिस ने घोघरानाला, ग्राम चीतापाली में अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आरोपी नाला पार कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने मौके से 575 लीटर महुआ शराब, 1000 किलो महुआ लाहन और शराब बनाने का सामान जब्त कर नष्ट कर दिया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।









