कोरबा / भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कोरबा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। राजीव गांधी को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष दो चरण दास महंत ने बताया कि युवा हृदय सम्राट रहे राजीव गांधी की याद आते ही आंखें भर आती हैं
आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी जयंती पर स्मरण किया गया। उनकी मां के नाम पर निर्मित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर सभी कांग्रेसी श्रद्धांजलि देने एकत्रित हुए हैं
दो चरण दास महंत ने बताया कि राजीव गांधी जी कांग्रेसियों को बहुत प्यार करते थे हम सबको दुख है की असमय ही उनकी हत्या कर दी गई .नेता प्रतिपक्ष बताते हैं कि वह जब विधायक थे और राजीव गांधी से मिलते थे तो वह हाथ पकड़ कर बड़ी आत्मीयता के साथ मिलते थे और कहते थे कि देश के लिए जीना है। राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करने पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे