Tuesday, April 21, 2026

कोरबा: कार्बन फैक्ट्री में फटा टैंक, फैला गर्म ‘हार्ड पीच’; बड़ा हादसा टला

टैंक फटने से अस पास फिला मलबा और गर्म हार्ड पीच पर फोम का छिड़काव पर किया गयाकोरबा। औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ फैक्ट्री का एक मुख्य टैंक अचानक फट गया, जिससे प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय पास मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

गर्म केमिकल फैलने से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री में बाहर से टैंकरों के जरिए तरल पदार्थ लाकर टैंकों में स्टोर किया जाता है, जिससे कार्बन तैयार होता है। सोमवार को टैंक फटने के बाद अत्यंत गर्म ‘हार्ड पीच’ पूरी फैक्ट्री में फैल गया। यह पदार्थ इतना गर्म था कि इसकी चपेट में आने पर गंभीर जनहानि हो सकती थी।

फायर ब्रिगेड ने स्थिति को संभाला

हादसे की सूचना मिलते ही सीएसईबी (CSEB) की दमकल टीमें मौके पर पहुँचीं। फायरमैन धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि गर्म पीच को ठंडा करने के लिए पानी के साथ-साथ फायर फोम का छिड़काव किया गया। दो टैंकरों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया और मलबे को ठंडा किया गया।