कोरबा। कोरबा के किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर के निधन की खबर से पूरे किन्नर समाज और शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मालती किन्नर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। रविवार को उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
मालती किन्नर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं और किन्नर समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा आवाज उठाती रही थीं। उनके निधन की खबर सामने आते ही समाज के लोगों और परिचितों में शोक व्याप्त है।
मालती किन्नर के निधन से किन्नर समाज ने एक सामाजिक कार्यकर्ता और मार्गदर्शक को खो दिया है। उनके निधन पर समाज के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।











