Monday, September 21, 2026

*कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता,  मई 2022 में दर्ज महिला संबंधी अपराधों के सभी आरोपी गिरफ्तार, 22 प्रकरण क्षतिपूर्ति राहत राशि स्वीकृति हेतु भेजे गए* 

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस अपराधों के रोकथाम ,अपराधियों के धरपकड़ एवं सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है ।
       माह मई 2022 में कोरबा जिले में पुलिस ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है माह मई 2022 में महिला संबंधी कुल 23 मामले पंजीबद्ध हुए सभी मामलों आरोपियों की गिरफ्तारी कर कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है ।
         इसी प्रकार क्षतिपूर्ति राहत राशि स्वीकृति योग्य कुल 22 मामलों में प्रकरण तैयार कर स्वीकृति हेतु कलेक्टर कार्यालय कोरबा में प्रस्तुत किया गया है जिसमें शीघ्र ही क्षतिपूर्ति राहत राशि स्वीकृत होने की संभावना है ।