Thursday, March 19, 2026

कोरबा पुलिस सायबर सेल की शानदार सफलता, 100 नग गुम मोबाईल पुलिस अधीक्षक ने पीडितों को लौटाया

पुलिस अधीक्षक कोरबा के विशेष पहल पर सायबर सेल कोरबा द्वारा गुम मोबाईल के खोज के संबंध में विशेष अभियान चलाकर 100 मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा गुम मोबाईल के मालिको को मोबाईल वापस कर त्यौहार की खुशी को दोगुना कर दिया है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरबा ने जिले वासियों शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
गीतांजली भवन कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, भोजराम पटेल के द्वारा सभी मोबाईल मालिको को बुलाकर उन्हें अपने हाथों से मोबाइल सौपा गया। साथ ही सायबर क्राईम/बैक फ्रॉड/सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले ठगी के संबंध में अवगत कराकर जागरूक रहने की सलाह दी गई। इस अवसर पर सायबर सेल के नोडल अधिकारी अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के द्वारा वर्ष 2021 में सायबर सेेल कोरबा द्वारा अपराध विवेचना में किए गए सहयोग एवं अन्य उपलब्धियों के बारे में रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया।