Saturday, April 11, 2026

कोरबा ब्रेकिंग: 112 की तत्परता से बची जान, धारदार हथियार के हमले में व्यक्ति हुआ लहुलुहान

बांगो थानांतर्गत ग्राम कटमोरगा मड़ई के पास बहादुर नामक व्यक्ति को एक अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से लहलुहान कर दिया। गाल और कान के पास हुए हमले में उसका शरीर खून से पूरी तरह लथपथ हो गया। सर्पदंष से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल लेकर जा रहे डायल 112 के कर्मियों की नजर जब बहादुर पर पड़ी तब देर न करते हुए उसे वाहन में बिठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। तत्काल उपचार मिल जाने से बहादुर की जान बच गई वहीं टीम के कार्य की काफी सराहना हो रही है।