Sunday, August 2, 2026

कोरबा ब्रेकिंग: प्रेमिका को पाने के लिए 2 लाख 30 हजार की सुपारी: सेना के जवान ने ही कराई थी प्रेमिका के पति की हत्या…

कोरबा  राजगामार क्षेत्र में डे़ढ माह पहले मिले इंजीनियर के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इंजीनियर की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने सुपारी देकर तीन लोगों से करवाई थी। आरोपी भारतीय सेना में पदस्थ हैं, जो वर्तमान में लदाख में पोस्टेड है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल 22 अक्टूबर को पुलिसचौकी राजगामार क्षेत्र में एक युवक का शव जंगल में मिला था। शव पर चाकू के निशान पाये गये थे। पुलिस शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि, युवक का नाम कुलदीप बंजारे था जो शादी शादी शुदा था और राजगामार क्षेत्र में रहता था। इस सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान ये भी जानकारी मिली कि, कुछ दिनों मृतक के घर बाइक सवार तीन लोगों का आना जाना लगा हुआ था