Monday, October 26, 2026

कोरबा: महापौर पद की रेस में मालती, मुकाबला हुआ दिलचस्प

कोरबा। कोरबा नगर पालिका निगम का महापौर पद अब और भी दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच अब मालती किन्नर ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। सोमवार को मालती ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करते हुए चुनावी मैदान में कदम रखा।