Friday, March 13, 2026

कोरबा: मानिकपुर कोल साइडिंग में आग से हड़कंप, ट्रेलर जलकर खाक

कोरबा। मानिकपुर कोल साइडिंग में कोयले से लदे एक ट्रेलर में आग लगने से बुधवार को हड़कंप मच गया। कोयला डंप करने के दौरान ट्रेलर के केबिन में आग भड़क उठी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

आग लगते ही आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एसईसीएल अधिकारियों को सूचना दी।

सूत्रों के अनुसार, ट्रेलर कोयला डंप करने के लिए मानिकपुर कोल साइडिंग पहुंचा था, तभी यह हादसा हुआ। आग से केबिन पूरी तरह जल गया, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और एसईसीएल की टीम मामले की जांच कर रही है।