
कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत ग्राम छुईढोड़ा में एक 11 फीट लंबा किंग कोबरा घर में घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से सर्प का रेस्क्यू किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत सूचना दें।










