कोरबा। कुशवाहा समाज जिला कोरबा ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तथागत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई। बालको सेक्टर 1 स्थित राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा के निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के संरक्षक केदार मंडल जी ने विधि-विधान से भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात आरती हुई और खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर कोरबा नगर पालिक निगम के पूर्व महापौर एवं कुशवाहा समाज जिला कोरबा के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने भगवान बुद्ध को नमन करते हुए उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलने और प्राणियों में प्रेम भाव रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।
समाज के अन्य संरक्षकों, आर. एस. सिंहा और अनोखेलाल वर्मा ने भी भगवान बुद्ध के संदेशों को विस्तार से समझाया। अनोखेलाल वर्मा ने विशेष रूप से बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, संरक्षक आर. एस. सिंहा, अनोखे लाल वर्मा, केदार मंडल, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अमेरिका मेहता, बी. एन. सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रताप सिंह, अजय प्रसाद, उदय प्रसाद, अंचु प्रसाद, धनंजय सिंह, सुजीत मेहता, दिनेश सिंह, जयंत सिंह, विजय प्रसाद, वशिष्ठ सिंह, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल के सदस्य भी उपस्थित थे।