कोरबा में मनचलों पर कार्यवाही, छेड़छाड़ और अनाचार के खिलाफ कार्यवाही..महिला की शिकायत पर चंद घंटे में आरोपी गिरफ़्तार..

कोरबा। उरगा पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पहला मामला छेड़छाड़ का है जिसमे पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार किया है , तो दुसरा मामला शादी का झांसा देकर अनाचार करने का है ।जिसमे पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा महिला संबंधी अपराध में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा विजय चेलक के नेतृत्व में दिनांक 09.08.2021 को उरगा पुलिस द्वारा चंद घण्टों में अलग-अलग महिला संबंधी अपराध में बलात्कार एवं छेडछाड के आरोपी को गिरफ्‌तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।