Wednesday, April 29, 2026

कोरबा समेत 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति, आदेश जारी

कोरबा, 01 जनवरी 2025// छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरबा सहित 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इन निगमों की निर्वाचित परिषदों का कार्यकाल विभिन्न तारीखों में समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्त होते ही, अगले दिन से प्रशासक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।