Monday, August 3, 2026

कोरबा सांसद से मिले छग शालेय शिक्षक संघ के सदस्य, आवास संबंधी समस्या से कराया अवगत

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत से उनके प्रवास के दौरान मुलाकात करते हुए छग शालेय शिक्षक संघ, कोरबा के जिलाध्यक्ष वेदव्रत शर्मा, सचिव चंद्रिका पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष भानुप्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने शिक्षकों को सरकारी उपक्रम अंतर्गत बने आवास आबंटित करने हेतु निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। इन्होंने बताया कि एसईसीएल, सीएसईबी, एनटीपीसी आदि सरकारी उपक्रमों में आवास की सुविधा है जिनमें कई आवास रिक्त रहते हैं। ऐसे रिक्त आवास को आबंटित करने हेतु शिक्षकों द्वारा समय-समय पर आवेदन दिया जाता रहा है। क्षेत्र में कार्यरत ऐसे शिक्षक जिनके पास स्वयं का आवास नहीं है, उनके द्वारा आवेदन दिए जाने पर कोरबा जिला अंतर्गत सरकारी उपक्रम में आवास आबंटित करने हेतु निर्देशित करने का आग्रह सांसद से किया गया है।