कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपी नगर में बीती रात एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक मकान में धावा बोलते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में 50 हजार रुपये नकद, सोने, चांदी और हीरे के जेवरात शामिल हैं।
आधी रात को दिया वारदात को अंजाम
घटना एमआईजी 1/139 नंबर मकान की है, जहां चोरों ने आधी रात को बड़ी ही चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब घरवाले जागे, तो घर के बिखरे हुए सामान और टूटे ताले देखकर चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।







