दैनिक समाचार पत्र सांध्य समीक्षक समाचार एवं छत्तीसगढ़ वैभव के संचालक किशनलाल टमकोरिया की धर्मपत्नी श्रीमती उषा देवी टमकोरिया का आज देर शाम आकस्मिक निधन हो गया. वे 58 वर्ष की थीं और अपने पीछे एक पुत्र एवं तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं.
श्रीमती उषा देवी टमकोरिया काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी. विगत 3 दिनों से न्यू कोरबा हॉस्पिटल में एडमिट थी. उन्हें किडनी संबंधी समस्या के इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान केंद्र AIIMS, रायपुर रिफर किया गया था जहां उनका आकस्मिक निधन हो गया.










