Thursday, June 18, 2026

कोरिया में दिल दहला देने वाली वारदात: जिंदा जलाने की घटना में मृतकों की संख्या 3

कोरिया। सोनहत तहसील के ग्राम कटगोड़ी में रेत उत्खनन विवाद के बाद हुई हिंसक घटना में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। हमलावरों ने वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे अंदर सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

घटना में भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उपचार के दौरान वीरेंद्र सिंह और गंभीर रूप से झुलसे नागेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। सर्व समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की सीबीआई जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।