
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ट्रेनों में कई तरह की सुविधाओं पर पाबंदी लगा दी थी। हालांकि, कोविड के मामले कम होने के कारण अब इन सेवाओं को फिर से शुरू किया जा रहा है। रेलवे (Railway) ने लिनन और पर्दे जैसी सेवाएं फिर शुरू करने का फैसला लिया गया है। उत्तर रेलवे (Northern Railway) की ओर से अब तक 26 ट्रेनों में लिनन (Linen) और 92 ट्रेनों (Curtains) में पर्दों की सुविधा को फिर से शुरू कर दिया है। Northern Railway Restored Services उत्तर रेलवे की ओर से वाशिंग लांड्री और लिनन वितरण सेवाओं को कोविड के चलते बंद कर दिया गया था, जिसे अब फिर से शुरू कर दिया गया है। रेलवे द्वारा लिनन,पर्दों, बेडरोल की वाशिंग लांड्री और लिनन वितरण की सेवाएं फिर से शुरू कर दी है।











