धनबाद गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करने के लिए युवक जेल की सलाखें तोड़कर फरार हो गया। युवक जब 5 दिन बाद फिर से पकड़ाया तो हैरान करने वाली जेलब्रेक की कहानी पुलिस को बतायी। मामला झारखंड के धनबाद जिला जेल का है, जहां 29 जुलाई की रात जेल ब्रेक कर दो कैदी फरार हो गये षे। उसमें एक कैदी अंकित रवानी भी था।
दोबारा पुलिक की पकड़ में आये अंकित ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड का 30 जुलाई को बर्थडे था। अपनी प्रेमिका के साथ जन्मदिन मनाने के लिए उसने 29 जुलाई की रात जेल में खड़की की सलाखों को तोड़ा और फिर मौके से फरार हो गया, हालांकि इसके लिए अंकित पिछले 15 दिन से तैयारी कर रहा था।
दरअसल जेल में मुलाकात करने आयी प्रेमिका ने जेल छूटने के बाद बर्थडे मनाने की बात कही और ये कहा कि कब तुम जेल से बाहर आओगे, तो अंकित ने कहा था किप्रेमिका ने तब अंकित के इस फिल्मी डायलॉग को मजाक समझ लिया था। लेकिन जब 30 जुलाई को सुबह-सुबह अंकित जेल से भागकर सीधे प्रेमिका को बर्थडे विश करने पहुंचा, तो लड़की भी दंग रह गयी। प्रेमिका को बर्थडे विश करने के बाद अंकित वहां से चला गया और इधर-उधर छुपने लगा।











