Sunday, June 28, 2026

घटिया सड़क निर्माण को लेकर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल करेगी प्रदर्शन, पार्षद दल ने भी दिया साथ

कोरबा नगर निगम को पूर्व भी घटिया सड़क निर्माण के लिए कई बार चेताया गया लेकिन यह नगर निगम कुंभकरण की नींद सो रहा है और भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार किए जा रहा है । सड़क निर्माण कांग्रेस पार्टी के जुड़े लोगों द्वारा ही किया जा रहा है ।

 

कोसाबाड़ी मंडल व नगर निगम पार्षद दल के द्वारा घटिया सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार के विरोध में आज विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । व कांग्रेस पार्टी का पेट भरने के लिए चंदा एकत्रित किया जाएगा ताकि वह सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार ना करें ।