नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने घरेलू Liquefied Petroleum Gas सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन की जगह 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार यह फैसला मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर Iran, Israel और United States के बीच जारी टकराव के बीच संभावित गैस जमाखोरी को रोकने के लिए लिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे अनावश्यक बुकिंग पर रोक लगेगी और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को आसानी से सिलेंडर मिल सकेगा।
वहीं दो दिन पहले ही सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद Delhi में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर अब 913 रुपये में मिल रहा है, जबकि 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा होकर 1883 रुपये का हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो चुकी हैं।









