कोंडागांव के विधायक और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के भतीजे की शादी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में 100 से 150 के आसपास ग्रामीण डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को भाजपा की नेता और पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि ये नियमों की अवहेलना है। उन्होंने मोहन मरकाम पर पद और ताकत का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो को लेकर मोहन मरकाम से जानकारी लेने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने 7 बार उनसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया SMS भेजा, मगर मरकाम की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। मोहन मरकाम के भतीजे की शादी 5 मई को थी। शहर के कई घरों में आमंत्रण भी भेजा गया था।








