दुर्ग: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए गए इस प्रशिक्षण में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर ने Vulnerability Mapping पर जानकारी दी। जिन पुलिस अधिकारियों को ये प्रशिक्षण दिया गया उनमें से अधिकतर ने इसमें जरा भी रुचि नहीं दिखाई। एक पुलिस अधिकारी तो पूरे प्रशिक्षण के दौरान सोते रहे, तो दूसरे अपने माफल फोन में व्यस्त दिखे।
विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, शासकीय विभाग से लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने आपको अपटेड कर रही है। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग भी अलग-अलग विभाग के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहा है। शुक्रवार को दुर्ग पुलिस के एएसआई स्तर के 25 से अधिक अधिकारियों को वीसी के माध्यम से Vulnerability Mapping विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस कंट्रोल रूम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। कांफ्रेस के दौरान जहां कुछ अधिकारी अपने मोबाइल फोन में मगन रहे तो वहीं एक एएसआई ने अपनी पूरी नींद ही मार ली। इससे साबित होता है कि जिस पुलिस के कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाएगी, वो चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है।







