Thursday, October 22, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक: किसानों और लोकतंत्र सेनानियों के लिए बड़े फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में वित्तीय मामलों, किसानों के हितों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान देने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बजट और वित्तीय निर्णय

कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुपूरक बजट अनुमान को विधानसभा में प्रस्तुत करने की अनुमति दी। इसके अलावा, आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई।