रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य के कुल 6 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। इस निर्णय से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
आदेश के तहत 2001 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शहला निगार को प्रमुख सचिव (Principal Secretary) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के साथ उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुधन विकास विभाग तथा गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं 2017 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में—
-
कुणाल दुदावत, कलेक्टर कोरबा
-
आकाश छिकारा
-
रोहित व्यास, कलेक्टर जशपुर
-
मयंक चतुर्वेदी, कलेक्टर रायगढ़
-
चंद्रकांत वर्मा











