छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जीवन पर आधारित फिल्म बनने जा रही है जिसका हाल ही में रायपुर में मुहूर्त किया गया l इस फिल्म का नाम है द अजीत जोगी l इस मौके पर अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी भी मौजूद थे। फिल्म के डायरेक्टर देवेंद्र जांगड़े है और म्यूजिक हेमलाल चतुर्वेदी ने दिया है l फिल्म की शूटिंग शुरू की जा चुकी है। इस साल के आखिर में यह प्रोजेक्ट पूरा किया जा सकता है।
हाल ही में मुंबई में फिल्म के एक गाने की रिकॉर्डिंग हुई जिसे उदित नारायण और ऋतु पाठक ने आवाज़ दी है। रिकॉर्डिंग के बाद भी उदित नारायण इस पूरे प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है l म्यूजिक में छत्तीसगढ़ी फील लाने का प्रयास किया गया है। उदित नारायण ने भी फिल्म के म्यूजिक को सराहा है। र्चा है कि अजीत जोगी का किरदार निभाने के लिए बॉलीवुड एक्टर्स को कास्टिंग टीम ने फाइनल किया है, हालांकि अब तक नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
छत्तीसगढ़ के पहले CM की बायोपिक –
छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का बचपन मरवाही इलाके के गांव में बीता। बेहद गरीब परिवार में जन्मे अजीत जोगी ने अपनी स्कूलिंग के बाद कॉलेज में प्रोफेसर की नौकरी की उस जमाने में यूपीएससी क्रैक करके आईपीएस का रैंक हासिल किया और एक बार फिर से एग्जाम देकर आईएएस भी बने। राजीव गांधी की वजह से अजीत जोगी राजनीति में आए सांसद, विधायक और छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री तक का सफर भी पूरा किया। उनके जीवन के तमाम रोचक किस्से बायोपिक में नजर आएंगे। 29 मई 2020 को अजीत जोगी का निधन हो गया था।









