IANS-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया है। उनको अपने राज्यों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला मुख्यमंत्री बताया गया है। इस सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में लोगों की नाराजगी अपने विधायकों के प्रति अधिक है।
सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री हैं। वो मतदाताओं के कम से कम गुस्से का सामना कर रहे हैं। बघेल से केवल 6% लोग नाराज हैं। ये लोग बदलाव चाहते हैं। इसके विपरीत, उन्हें सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता रेटिंग मिली है। छत्तीसगढ़ में लोगों का अधिक गुस्सा केंद्र सरकार और राज्य के विधायकों के प्रति है।
सर्वे में शामिल छत्तीसगढ़ के 44.7% लोग केंद्र सरकार से नाराज हैं, जबकि 36.6% उत्तरदाता ही राज्य सरकार से नाराज हैं। सी वोटर के संस्थापक यशवंत देशमुख ने कहा, “ऐसे मुख्यमंत्रियों को लोगों ने पसंद किया है जिनमें निर्णय लेने की क्षमताएं हैं और जिनके काम करने की शैली सीईओ जैसी है।









