
कोरबा 16 जुलाई 2022 – महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह से भेंट कर उन्हें जनहित से जुडे़ विभिन्न विषयों एवं मुद्दों पर ज्ञापन सौपा तथा व्यापक जनहित को देखते हुए इन सभी मांगों पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि समस्त आवेदनों को अपनी अनुशंसा के साथ संबंधित मंत्रालयों को भेजूगा। इस मौके पर सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, एम.आई.सी.सदस्य कृपाराम साहू, पालूराम साहू, सुनील पटेल, प्रदीप जायसवाल, रोपा तिर्की, मस्तुल सिंह कंवर, पार्षद रवि चंदेल, अरूण वर्मा, एल्डरमेन मनीराम साहू, आशीष अग्रवाल, भुनेश्वर दुबे आदि उपस्थित थे।
महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी ने 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ जनहित से जुडे़ तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह को सौपा। महापौर श्री प्रसाद ने अपने पत्र में विभिन्न पेंशन योजनाओं व बी.पी.एल. राशन कार्ड बनाए जाने हेतु गरीबी रेखा सर्वे सूची में हितग्राही का नाम होने की बाध्यता समाप्त किए जाने के संबंध में अनुरोध करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के दिव्यांग, विधवा परित्यक्ता व बुजुर्ग हितग्राहियों को भारत सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन की स्वीकृति एवं बी.पी.एल. राशन कार्ड निर्माण हेतु गरीबी रेखा सर्वे सूची में हितग्राही का नाम होना वर्तमान में अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि वर्ष 2014 से पूर्व यह बाध्यता नही थी तथा विभिन्न प्रकार की पेंशन व बी.पी.एल. राशन कार्ड आदि सुगम









