Wednesday, March 11, 2026

जवान ने खुद को मारी गोली : सर्चिंग पर निकला था ITBP का जवान

knn24.com/ ITBP के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक जवान सर्चिंग पर निकला हुआ था, इसी दौरान उसने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। मृतक जवान यूपी का रहने वाला है और केशकाल के उरन्दाबेड़ा थाने में पदस्थ था। आज ही वो उरन्दाबेड़ा, बढगई, भोंगापाल के जंगलों में गश्त के लिए लिए निकला था। इस दौरान अचानक उसने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद मौके पर ही जवान की मौत हो गयी।