Wednesday, May 6, 2026

आज फिर मिले 294 संक्रमित… ये इलाके सर्वाधिक प्रभावित

knn24news/ कोरबा जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर सारे रिकार्डों को तोड़कर संख्या 294 पहुंच गई। ऐसे में बेहद जरूरी हो गया है कि लोग अब भी संभल जाएं और लापरवाही करने से परहेज करें व किसी भी संक्रमित के संपर्क में आने की जानकारी होते ही अपनी भी कोरोना जांच अवश्य कराएं व समय पर दवाईयां प्राप्त करें। मंगलवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कोरबा शहर क्षेत्र से सर्वाधिक 119 संक्रमित मिले हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में मात्र 15 है। करतला ब्लाक से कुल 19, कटघोरा ग्रामीण से 36 व शहर से 89, पाली ब्लाक से 14 व पोड़ीउपरोड़ा ब्लाक से 2 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 172 पुरुष व 122 महिलाएं शामिल हैं।