Thursday, July 2, 2026

जेबीसीसीआई गठन में देरी के विरोध में संयुक्त श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन

गेवरा (कोरबा)। केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा क्षेत्र के मुख्य गेट पर जेबीसीसीआई (JBCCI) का गठन नहीं किए जाने के विरोध में संयुक्त श्रमिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एचएमएस, इंटक, एटक और सीटू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान श्रमिक नेताओं ने जल्द से जल्द जेबीसीसीआई का गठन करने की मांग उठाई। इस अवसर पर एचएमएस के जेसीसी सदस्य परदेशी कंवर, श्रीमती श्यामता साहू, वेलफेयर मेंबर रोहित कुमार, सेफ्टी मेंबर महेंद्र सिंह, राजू सहित बड़ी संख्या में श्रमिक संगठन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।