
रायपुर। बापू के खिलाफ अप्तीजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज पिछले 3 महीनों से सेंट्रल जेल में बंद थे। सोमवार को कालीचरण की रिहाई हो चुकी हैं। जेल के बाहर मौजूद समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ कालीचरण का स्वागत किया। दरअसल, शुक्रवार को बिलासपुर हाईकोर्ट ने कालीचरण को जमानत दी थी। इसके बाद पिछले 3 दिनों से कालीचरण की रिहाई टल रही थी, जिसके बाद कल ठाणे कोर्ट से आदेश की कॉपी केंद्रीय जेल पहुँचने पर कालीचरण की रिहाई हुई है। जेल से बाहर निकलते ही जेल परिसर स्थित चामुंडा मंदिर में कालीचरण महाराज ने मत्था टेका, उसके बाद आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर दर्शन करने कालीचरण महाराज पहुंचे। मां काली के दरबार में भी मत्था टेका।











