Sunday, September 27, 2026

टोनही प्रताड़ना के मामले में एक परिवार ने दूसरे परिवार के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

कोरबा. हरदीबाजार चैकी क्षेत्र के ग्राम रलिया में टोनही प्रताड़ना को लेकर एक परिवार ने दूसरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माग की है। एसपी को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया,कि गांव में रहने वाली पंच कुंवर अपनी बहन कांति बाई के साथ चार बाइक में 13 लोगों के साथ सवार होकर पहुंची और टोनही कहकर दीपका रात्रे व उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट की। उन्होंने परिवार के पुरुष,महिलाओं के साथ-साथ बच्चों को नहीं बख्शा। परिवार के सदस्यों के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए है। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है,कि किस तरह दीपक रात्रे के परिवार पर दबंगो का कहर टूटा है।