Tuesday, September 22, 2026

ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या, पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो

दंतेवाड़ा। गीदम थाना क्षेत्र के बंजारी घाट के पास एक ट्रक चालक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महासमुंद निवासी ताम्रध्वज साहू (25) के रूप में हुई है, जो रायपुर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता था।

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए, जिनमें उसने सड़क हादसे के बाद हुए विवाद और कथित मारपीट-धमकी का आरोप लगाया है। बताया गया कि वह जगदलपुर से गीदम की ओर जा रहा था, इसी दौरान बंजारी घाट में उसकी एक कार से टक्कर हो गई थी।

घटना के बाद विवाद की स्थिति बनी और कुछ समय बाद युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।