Sunday, August 30, 2026

ट्रेन से कटकर धड़ से अलग हुआ सिर:छत से कूदा, नहीं मरा तो रेलवे ट्रैक पर रख दी गर्दन; नशे का आदी था युवक

कोरबा में एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक के खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी युवक ने घर की छत से कूद कर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन बच गया। इसके बाद रेलवे लाइन के किनारे पहुंचा और ट्रैक पर अपनी गर्दन रख दी। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा के पुरानी बस्ती निवासी अजहर खान (26) पुत्र शाहिद खान ने पवन टॉकीज रेलवे फाटक पर मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसका सिर और धड़ अलग-अलग मिला। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि युवक रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा और मालगाड़ी आती देख ट्रैक पर अपना सिर रख दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता युवक का सिर कटकर अलग हो गया।