Thursday, July 30, 2026

ट्रेलर ने बाइक सवारों को लिया चपेट में, एक की हुई मौत

कोरबा. कोरबा जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन यहां तेज रफ्तार के कारण कई लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक और बड़ी घटना सामने आई है। यहां देर रात करतला थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। करतला के पास एक ट्रेलर ने डांस देखकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पेड़ से जा टकराई, हादसे में बाइक सवार एक दोस्त की मौत हो गई, वही दो घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती किया गया। हैजानकारी के मुताबिक हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बाइक सवार करण राठिया ने दम तोड़ दिया। वहीं बलराम और दिलेश्वर राठिया घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। जहां बलराम राठिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों करतला के ही निवासी है, जो रात एक बजे गांव में ही आयोजित डांस देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई कर रही है।