Friday, April 3, 2026

ट्रैक पार करते समय ट्रेन के आगे गिरा बुजुर्ग, सही समय पर ब्रेक लगाकर लोको पायलट ने जान बचाई

मुंबई के कल्याण में एक लोको पायलट की होशियारी से 70 साल के बुजुर्ग की जान बच गई। यह बुजुर्ग ट्रेन की पटरियों को पार कर एक से दूसरे प्लेटफार्म की ओर जा रहे थे और अचानक चक्कर खाकर ट्रेन की पटरी पर गिर पड़े। इसी दौरान सामने से मुंबई-वाराणसी ट्रेन आ गई। इससे वे इंजन के अगले हिस्से में फंस गए। हालांकि, बुजुर्ग को गिरता देख ट्रेन के लोको पायलट ने सही समय पर ब्रेक लगा दिए और उनकी जान बच गई।इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें इंजन के अगले हिस्से में बुजुर्ग फंसे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अगर ट्रेन का पहिया कुछ आगे बढ़ता तो बुजुर्ग को बचाना मुश्किल हो जाता। इस घटना के बाद मध्य रेलवे ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से रेल पटरियों को पार न करने को कहा और चेतावनी दी कि यह घातक साबित हो सकता है।इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें इंजन के अगले हिस्से में बुजुर्ग फंसे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अगर ट्रेन का पहिया कुछ आगे बढ़ता तो बुजुर्ग को बचाना मुश्किल हो जाता। इस घटना के बाद मध्य रेलवे ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से रेल पटरियों को पार न करने को कहा और चेतावनी दी कि यह घातक साबित हो सकता है।