Sunday, August 16, 2026

ठेकेदार सहित विभाग सवालों के घेरे में, पहली बारिश ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, एक साल पहले हुआ था निर्माण

कोरबा- जिले के भैंसमा सक्ती रोड़ की दुर्दशा पहली बारिश ने ही बिगाड़ दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष ही इस रोड़ का निर्माण कराया गया है। लेकिन संबंधित अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत इस सड़क पर नजर आ रही है।

तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि बारिश होने के पश्चात् सीमेंट कही नजर ही नहीं आ रहा है। केवल मिट्टी ही मिट्टी दिखाई दे रही है। लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण का ठेका कैलाश श्रीवास नामक किसी ठेकेदार को मिला था। जिसने कार्य के साथ साथ सामग्री में भी किस तरह समझौता किया आप भी समझ सकते है।

बहरहाल सड़क निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लाखों सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। जाहिर हैं इस खालमेल का कुछ हिस्सा संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी जाता होेगा। लेकिन अगर इसी तरह से ये खेल चलता रहा तो आने वाले दिनों से जिले की सड़को की दुर्दशा हो जाएगी इसमें कोई दो राय नहीं है।