Friday, September 25, 2026

डिप्टी कलेक्टर अनुराधा ने सिविल सर्विस परीक्षा में किया कमाल, IRS अफसर बनना लगभग तय…

मुंगेली. जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अनुराधा अग्रवाल का चयन UPSC में हुआ है. उन्होंने 598वीं रैंक लाकर UPSC एग्जाम क्लियर किया है. रैंक के मुताबिक अनुराधा अग्रवाल IRS अफसर बनना लगभग तय माना जा रहा है.बता दें कि, डिप्टी कलेक्टर अनुराधा अग्रवाल मुंगेली जिले में एसडीएम और सीईओ के रूप में काम कर चुकी हैं. वर्तमान समय में वे मातृत्व अवकाश पर है. हाल ही में चार दिन पहले ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया है.अनुराधा अग्रवाल राज्य प्रशासनिक सेवा की वही अफसर है जो कि KBC की हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के साथ बैठकर उनके सवालों का जवाब देकर सुर्खियों में आई थी.