Thursday, August 13, 2026

डॉक्टर दीक्षा का सम्मान किया अग्रवाल समाज ने

कोरबा। चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन हेतु डॉक्टर दीक्षा गर्ग को सम्मानित किया गया। दीक्षा गर्ग एक एमएस गाइनेकोलॉजिस्ट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही है। अजय कुमार अग्रवाल की पुत्री दीक्षा की उपलब्धि पर पूरे अग्रवाल समाज को गर्व है। इसी कारण समाज ने आज दीक्षा को सम्मानित किया।