Wednesday, March 4, 2026

ताऊ-ते साइक्लोन से बेअसर रहेगा जिला, पर मौसम में बदलाव संभव, कहीं-कहीं बूंदाबांदी

knn24news/ अरब सागर के दक्षिण पूर्व में बने ताऊ-ते साइक्लोन के प्रभाव से कोरबा ही नहीं पूरा छत्तीसगढ़ बेअसर रहेगा, लेकिन इस चक्रवाती तूफान से जिले का मौसम जरूर प्रभावित हो सकता है। मौसम में परिवर्तन से मानसून के नजदीक होने के आसार बनने लगे हैं, लेकिन अभी उसके आने में समय है।

आर्द्रता बढ़ने से दिन में निकलने वाली धूप उमस बढ़ा रही है, जिससे हर कोई बेचैन है। मौसम विभाग के अनुसार प्रभाव क्षेत्रों से अधिक दूर होने की वजह से इस चक्रवात का सीधा असर यहां नहीं पड़ेगा, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से अभी प्रदेश में नमी युक्त हवा भी आ रही है। ऐसे में बरसात की संभावना से इनकार नहीं कर सकते। जिले में अगले 48 घंटे तक बारिश के आसार कम ही है लेकिन कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।