Friday, September 25, 2026

तालिबानी सजा का वीडियो VIRAL:मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को ट्रक से बांधा, जूतों की माला भी पहनाई; 2 गिरफ्तार

ओडिशा के पारादीप से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को चलते ट्रक के सामने बांध दिया गया। यही नहीं उसे जूतों की माला भी पहनाई गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक ने युवक को वाहन से मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा था। इसके बाद उसे सजा देने के लिए ट्रक के आगे बांध दिया।

पुलिस ने बताया कि यह वीडियो 19 मई का है। भाटामुंडई क्षेत्र के पास चंडीखोल-पारादीप मार्ग के किनारे कुछ लोगों ने एक शख्स के साथ मारपीट की। मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक और एक सहायक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दोनों अदालत में पेश किया गया।