रामानुजगंज: Brihaspat Singh Advice to Take Bribe रिश्वत लेना बुरी बात नहीं… लेनी है तो थोड़ी थोड़ी लिया करो…दरअसल एक वायरल वीडियो की वजह से रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह फिर सूर्खियों में हैं। इस वीडियो में वो एक पुलिसकर्मी से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं, जिसमें वो कह रहे हैं कि घूस तो आप लेते हो लेकिन फुटकर को छोड़कर जो पीड़ित महिला से आप ने ₹50 हजार लिया है उसे लौटा दो।
मामला विजय नगर पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। यहां पीड़ित महिला ने जेल में बंद पति के लिए अपनी भैंस बेचकर और जमीन गिरवी रख कर पुलिस को ₹50 हजार रु की रिश्वत दी। महिला ने आवेदन देकर विधायक बृहस्पत सिंह से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद विधायक ने फोन पर विजय नगर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र बंजारे से इस पूरे मामले की बातचीत की।
विधायक बृहस्पत सिंह सब इंस्पेक्टर को समझा रहे हैं कि उनके मुंशी और अन्य लोगों ने जो फुटकर पैसा लिया है उसे वो छोड़ दें लेकिन जो बड़ी रकम ली गई है उसे महिला को लौटा दिया दो।











