दिन-दहाड़े डकैतों ने डाली बैंक में डकैती, ऐसे दिया पूरी वारदात को अंजाम

बिहार ()Bihar के छपरा में डकैतों ने बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया। वह भी दिनदहाड़े। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के आधार पर डकैतों की तलाश में जुटी है। अभी तक बदमाशों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डकैतों ने पूरी घटना को अंजाम सारण जिले के सोनपुर में दी है। का है। यहां के गोविंद चक घेघटा स्थित ग्रामीण बैंक में डकैतों ने दिनदहाड़े करीब 6 लाख रुपये की डकैती डाली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि बैंक लूटने आए बदमाशों की संख्या सात थी। बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों से 5 लाख 96 हजार रुपये लूट ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डकैतों की संख्या सात बताई गई है। हालांकि पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों ने दिन—दहाडे भगवान बाजार में एक ज्वेलर्स के यहां से डेढ़ करोड़ की लूट की घटना को अजाम दिया था। लोगों का कहना है कि तेजी के साथ बिहार लूटपाट और डकैती की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। लेकिन पुलिस जांच की बात कहती है। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया है कि सभी डकैत नकाब पहनकर आए थे। जिसके बाद उन्होंने बैंक कर्मचारियों को गनप्वाइंट पर ले लिया और डकैती की घटना को अंजाम दिया।