
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मची खींचतान और विधायकों के दिल्ली जाने का सिलसिला जारी है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया इसके पीछे क्यों पड़ी है। विधायकद तो आते-जाते रहते हैं। कोई राजनीतिक घटनाक्रम हुआ क्या? गए हैं तो आ जाएंगे। हर व्यक्ति स्वतंत्र है। कोई आदमी आए-जाए, जब कोई राजनीतिक घटनाक्रम हो तब इसे जोड़ा जाना चाहिए। जब कोई घटना ही नहीं घट रही है तो इसे राजनीतिक चश्मे से क्यों देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। वे यहां प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए। यहां भारती बंधुओं ने बापू के प्रिय भजनों के साथ कबीर के पदों को पेश किया। प्रार्थना सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद थे।









